फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two people died in road accidents in Bahraich while three people were seriously injured

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत... तीन लोग गंभीर रूप से घायल, दो लखनऊ के लिए रेफर

Thu, 10 Apr 2025 05:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 05:41 PM IST
सार

बहराइच में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। कहीं डंपर ने पैदल जा रहे आदमी को टक्कर मार दी, तो कहीं बाइक सवार ने साइकिल सवार को ठोंक दिया। इससे घरों में चीख पुकार मची हुई है। 

विज्ञापन
Two people died in road accidents in Bahraich while three people were seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गाम पंचायत कलहंसपुरवा निवासी विवेक कुमार (32) बुधवार की रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पड़ोसी गांव प्रह्लादपुरवा गए थे। जहां कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान हुजूरपुर-कैसरगंज मार्ग पर वैशनपुरवा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विवेक उछल कर दूर जा गिरे और सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दुसरापारा निवासी विनोद भी घायल हो गए। उनका इलाज सीएचसी मेंं किया जा रहा है। मृतक विवेक अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी बीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर ने वृद्धा को रौंदा, मौके पर मौत

महराजगंज कस्बा निवासी हकीमुद्दीन (60) बृहस्पतिवार की दोपहर किसी कार्य से खर्चहा चौराहा गए थे। इस दौरान सड़क किनारे उन्हें तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में डंपर के पहिए की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची हरदी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

दो युवक ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर

नानपारा के कोयलहवा गांव निवासी सुरेश कुमार (30) बुधवार की शाम बाइक से किसी कार्य से नानपारा जा रहे थे। नानपारा बाईपास पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुरेश को इलाज के लिए पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 



वहीं श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के रत्नापुर निवासी कलामुद्दीन (32) बुधवार को रत्नापुर चौराहे पर डिवाइडर पार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कलीमुद्दीन को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. शिवम मिश्रा ने उनका प्राथमिक इलाज कर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed