{"_id":"6aa59ff49b37ca7225027084","slug":"two-people-die-after-drowning-in-a-drain-and-a-pond-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156648-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नाले व तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नाले व तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत
Sun, 13 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर में नाले में डूबकर युवक की मौत के बाद लगी भीड़। -संवाद
पयागपुर/विशेश्वरगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार रात नाले और तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। राजस्व विभाग ने पयागपुर में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की बात कही है।
पयागपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी राजकुमार शर्मा (45) शुक्रवार रात किसी काम से घर से निकले थे। पैर फिसलने से वह सड़क किनारे बने नाले में गिर गए। देर रात तक घर न लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह काली मंदिर के पास जलभराव वाले रास्ते और नाले के निकट उनका शव उतराता मिला।
शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। लोगों का कहना रहा कि जलभराव की समस्या पर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो हादसा टल सकता था। सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर विशेश्वरगंज के मुरावनपुरवा चंदरहवा गांव निवासी संतराम (42) शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के बगल स्थित तालाब किनारे शौच के लिए गए थे। उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में गिर गए। उनकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। परिजन और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे बाद संतराम का शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- --
गुस्साए लोगों ने शव रखकर की जाम लगाने की कोशिश
गुस्साए लोगों ने सड़क पर राजकुमार का शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से लोगों की झड़प हो गई। नोकझोंक के बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।