फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two parties clashed in the dispute of making toilets

Bahraich News: शौचालय बनाने के विवाद में भिड़े दो पक्ष

Wed, 10 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 10 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in the dispute of making toilets
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्जापुर तिलक के मजरा भटपुरवा में शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, इसकी चपेट में आकर दोनों पक्षों से जुड़े करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के लिए दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जिम्मेदार बताते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत मिर्जापुर तिलक के मजरा भटपुरवा में बुधवार को रानी पत्नी रईस की ओर से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के आमने सामने हो जाने के बाद विवाद ने मारपीट का रुख अख्तियार कर लिया। इस दौरान चले लाठी डंडों की चपेट में आने से रईस, सैफ खां, चंदा रानी, अफसाना व आसिफ समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में रानी पत्नी रईस की ओर से 17 लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष से भी चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed