फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two Nepalese caught smuggling opium

अफीम की तस्करी करते धरे गए दो नेपाली

Wed, 03 Mar 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two Nepalese caught smuggling opium
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से दिल्ली तस्करी करने के लिए कमर में बांधकर अफीम ले जाते समय दो तस्करों को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से साढ़े तीन किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर गश्त तेज कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में एसएसबी के निरीक्षक रमेश कुमार ग्वाल व रूपईडीहा थाने के एसआई हरीश सिंह अपने दलबल के साथ संयुक्त गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान रूपईडीहा गेट के पास नेपाल की ओर से दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई पड़े। टीम ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान दोनों युवक के पास से साढ़े तीन किलो अफीम बरामद हुआ। रूपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान नेपाल राष्ट्र के जिला जाजर में खगेन कोर्ट वार्ड नंबर पांच निवासी खेम बहादुर सिंह व नवराज के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह नेपाल से अफीम को लेकर दिल्ली जा रहे थे। वहीं पर किसी को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed