{"_id":"6a1b36c56ebfca7a7c06b4cd","slug":"two-murder-accused-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-150334-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस को इन आरोपियों की कई माह से तलाश थी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहली मार्च को गोंडा जनपद निवासी निरमा सिंह ने थाना हुजूरपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनके बेटे को कुछ लोग बहाने से घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद पांच मार्च को भग्गड़वा बाजार के करमुल्लापुर गांव स्थित एक कुएं से उसका शव बरामद हुआ था।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने गोंडा जनपद निवासी आफत, विनय सिंह, रवि सिंह तथा बहराइच के हुजूरपुर निवासी ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वांछित दो आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और विनय सिंह व रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।