फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two migrants found corona infected in Bahraich

बहराइच में दो प्रवासी मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 10 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Two migrants found corona infected in Bahraich
बहराइच। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित दो और मरीज मिले हैं। मोहल्ला मीराखेलपुरा और रामगांव इलाके में कोरोना मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही अब जिले में मरीजों की संख्या 105 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले के दो और प्रवासियों में बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के मीराखेलपुरा निवासी समोसा बेचने वाले एक दुकानदार का बेटा कुछ दिन पूर्व दिल्ली से लौटा था। उसका सैंपल लेकर टीम ने जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन

इसी तरह रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मेटुकहा निवासी एक व्यक्ति मुंबई से आया था। उसका सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार की देर शाम राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ से भेजी गई रिपोर्ट में दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दोनों मरीज बाहर से आये थे। इसके साथ ही दोनों इलाकों को हॉटस्पॉट बनाने के लिए पत्र भेज दिया गया है। बहराइच में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 105 हो चुकी है। वहीं शहर में कोरोना संक्रमण का एक और मामला मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed