{"_id":"5e73acd88ebc3e767940d150","slug":"two-madrasas-students-drowned-in-a-pit-bahraich-news-lko5144003128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों के दो छात्रों की गड्ढे में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों के दो छात्रों की गड्ढे में डूबकर मौत
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे में स्थित जामिया सिराजिया तालीमुल कुरान मदरसे के दो छात्र गुरुवार की शाम नहाने के लिए अंडरपास रेलवे क्रॉसिंग के नीचे गड्ढे में गए। गहरे गड्ढे में पानी अधिक होने से छात्र डूब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिए।
रुपईडीहा कस्बे के नई बस्ती मोहल्ले में जामिया सिराजिया तालीमुल कुरान मदरसे का संचालन होता है। इस मदरसे में लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली अंतर्गत लहबड़ी गांव निवासी वसी अहमद (12) पुत्र अब्दुल हमीद और लहरपुर निवासी सुफियान (13) पुत्र अमीन पढ़ाई करते थे। गुरुवार की शाम दोनों गंगापुर रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास के नीचे बने गड्ढे में भरे पानी में स्नान करने लगे। इसी दौरान पानी अधिक होने से दोनों छात्र डूब गए।
ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों छात्रों को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों छात्रों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिए। दो छात्रों की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
तो ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा
नेपालगंज-नानपारा रेलवे मार्ग पर गंगापुर गांव के निकट ठेकेदार द्वारा अंडरपास का निर्माण कराया गया है। अंडरपास निर्माण के लिए गड्ढा खोदवाया गया है। इस गड्ढे में इतना पानी भरा है कि गड्ढा तालाबनुमा बन गया है। ऐसे में इसे ग्रामीण ठेकेदार की लापरवाही बता रहे हैं।