फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two leopards appear in front of car; occupants terrified.

Bahraich News: कार के सामने आए दो तेंदुए, सहमे सवार

Sat, 03 Oct 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two leopards appear in front of car; occupants terrified.
बोझिया पुल पर वाहन के सामने आया तेंदुआ। 
बहराइच। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी की ककरहा और मुर्तिहा रेंज के बीच बोझिया पुल पर शुक्रवार रात दो तेंदुए अचानक कार के सामने आ गए। पुल के बीच तेंदुओं को देखकर कार सवारों में हलचल मच गई। हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही दोनों तेंदुए रेलिंग से नीचे कूद गए और कुछ दूर तक सड़क पर कार के आगे-आगे दौड़ते रहे। इसके बाद दोनों जंगल की झाड़ियों में गुम हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों तेंदुए कुछ देर तक पुल पर दिखाई देते रहे। घटना के बाद रात में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में दहशत है। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुओं का मूवमेंट बढ़ा है। उन्होंने लोगों से रात में अनावश्यक यात्रा से बचने और जरूरी होने पर बंद वाहन से ही जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जंगल क्षेत्र में रात के समय पैदल या खुले में निकलना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed