{"_id":"638cdf83df391a4db32bc4f6","slug":"two-killed-three-injured-in-road-accidents-bahraich-news-lko6602819169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा/बाबागंज/रुपईडीहा(बहराइच)। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर शनिवार की रात बाबागंज के पास हाईवे पर बैठे मवेशियों के झुंड से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं रविवार को नानपारा में सड़क पार कर रहे एक किशोर को कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतपुर के मजरा बघमरवा राजकुमार सोनकर उर्फ करिया (28) पुत्र मिश्री लाल सोनकर शनिवार को बाइक से शिवपुर के सेखन पुरवा गांव अपनी बुआ के घर गया था। उसके साथ उसका जीजा रानू सोनकर (35) पुत्र कंधई भी बाइक पर सवार था। शनिवार की रात घर वापस आते समय नानपारा- रुपईडीहा हाईवे पर बाबागंज कस्बे के बाबाकुट्टी के पास रात लगभग साढ़े नौ बजे उसकी बाइक हाईवे पर बैठे मवेशियों के झुंड से टकरा गई।
दुर्घटना में राजकुमार उर्फ करिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके जीजा रानू सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बाबागंज-नवाबगंज मार्ग पर भगवान पुर के पास बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार रुपईडीहा थाना क्षेत्र के धनैगांव निवासी सुदर्शन साहू (31) व उनकी पत्नी संगीता (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाबागंज चौकी प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि दोनो घायलों को सीएचसी चरदा में भर्ती करवाया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली नानपारा के अमवा-हुसैनपुर चौराहे पर सड़क पार कर रहे एक किशोर को कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र के अमवा-पोखर निवासी रब्बान(17) पुत्र अकरम रविवार की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे एक कंटेनर ने कुचल दिया। किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं कंटेनर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।