फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed, one injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Fri, 03 May 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 03 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accidents
रूपइडीहा व पयागपुर में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।रुपईडीहा/पयागपुर (बहराइच)। अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
नानपारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 मिरियासी टोला निवासी फिरोज (28) बृहस्पतिवार को बाइक से जफर (32) के साथ जा रहा था। जब उनकी बाइक रुपइडीहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दुर्गापुर गांव के पास पहुंची। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया। जफर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के सोहरियांवा के खड़पुरवा निवासी संदीप (26) बृहस्पतिवार को बाइक से अपनी ससुराल बलरामपुर जा रहा था। जब उसकी बाइक पयागपुर-इकौना मार्ग पर नेजाभार के पास पहुंची तभी लोडर ने टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed