फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed, nine injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, नौ घायल

Sat, 25 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 25 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two killed, nine injured in road accidents
पयागपुर में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।   -संवाद
बहराइच। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर जानलेवा बन गया। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार शाम तक अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन



रामगांव के गद्दिनपुरवा गांव के पास बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे बेगमपुर से तुलसीपुर की ओर जाते समय आजाद नगर बंगला चक निवासी मायाराम (35) को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। गंभीरवा थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



उधर, श्रावस्ती जिले के गिलौला भौसहवा गांव निवासी राहत अली (80) शुक्रवार को अपने बेटे सलीम के साथ बाइक से दरगाह जा रहे थे, कोतवाली देहात क्षेत्र में शिवनगर तिराहे के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान राहत अली की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर मिहींपुरवा रोड पर बाइक से जा रहे विकास (18) और उनके दोस्त अनूप (19) को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद विकास की हालत गंभीर देख उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।


पयागपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अरकापुर मार्ग पर ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, खुटेहना चौराहे पर गोंडा की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। ट्रक चालक हादसे के बाद भाग निकला। थानाध्यक्ष मिथलेश राय ने बताया कि घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed