फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed in vehicles collision, two injured

वाहनों की टक्कर से दो की मौत, दो घायल

Wed, 08 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Wed, 08 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two killed in vehicles collision, two injured
दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। दोनों हादसे तेज रफ्तार के चलते हुए। फखरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दम तोड़ने वाले युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि कार की टक्कर से हुई युवक की मौत के बाद परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के हसना जलालपुर गांव निवासी कुलदीप (26) पुत्र लालबिहारी अवस्थी की बहन की ससुराल गांव से कुछ दूरी पर स्थित अवस्थिनपुरवा में है। होली के मौके पर बहन को मायके लाने के लिए कुलदीप बाइक से मंगलवार की रात बहन के घर जा रहा था। उसके साथ गांव निवासी अरविंद (19) पुत्र राम अनुग्रह तिवारी भी था।
विज्ञापन


बाइक सवार दोनों युवक जब हरिहरपुर गांव के निकट पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में ही सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सुमिरनपुरवा निवासी राधेश्याम (22) अपने सहयोगी जगदंबा (28) के साथ रिश्तेदारी में खैरीघाट जा रहा था। बुधवार को सुबह जब बाइक सवार दोनों युवक नानपारा-शिवपुर मार्ग पर शिवपुर कस्बे के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। सूचना दोनों युवकों के घर दी गई। निजी चिकित्सक के यहां दोनों को भर्ती कराया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राधेश्याम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वह बेहोश था, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस पर परिवारीजन शव लेकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed