फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed in vehicles collision

वाहनों की टक्कर से दो की मौत

Fri, 02 Jun 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 02 Jun 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two killed in vehicles collision
car accident
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम गोदिया पड़रियातुला निवासी मुन्ना लाल (40) पुत्र जयराम पयागपुर में सुहेलवा गांव के निकट ईंट-भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते थे। गुरुवार की शाम मुन्नालाल अपने 12 वर्षीय बेटे नीरज को साइकिल से लेकर पयागपुर बाजार में सामान खरीदने गया था।
विज्ञापन


लौटते समय परवानी पुरवा गांव के पास बहराइच से गोंडा की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मुन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, कोतवाली नानपारा अंतर्गत गुलालपुरवा नौवापुरवा निवासी शाहिद अली (22) पुत्र जाबिर मिहींपुरवा-गायघाट मार्ग पर दूध डेयरी के निकट खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक उछलकर दूर जा गिरी। जबकि शाहिद काफी ऊंचाई तक उछलकर सड़क पर गिरा। जिससे उसका सिर फट गया। आनन-फानन में शाहिद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। लेकिन रास्ते में शाहिद ने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, रामगांव के गोमदापुर निवासी कमलेश (25) की बाइक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे कमलेश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed