फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two including woman killed, four injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, चार घायल

Fri, 29 Nov 2024 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 29 Nov 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
Two including woman killed, four injured in road accidents
बहराइच/फखरपुर/जरवलरोड। जिले में अलग-अलग थाना इलाकों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर जरवलरोड थाना इलाके में बृहस्पतिवार की रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार लखनऊ शिवाजी विहार कल्याणपुर निवासी राकेश (50) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। सूचना पर आए मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया वे हुजूरपुर के हरराजपुर गांव में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर बाइक से ही वापस लखनऊ लौट रहे थे। दूसरों की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से पत्नी प्रीति और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

- बाइक से गिरकर महिला की मौत
फखरपुर थाना के मरौचा गांव निवासी किरन गुप्ता (30) की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया वे बाइक से परिजन के साथ रामगांव थाना के रेहुवां में रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहीं थीं। रास्ते में बौंडी-मरौचा मार्ग स्थित एक निजी कॉलेज के पास चलती बाइक से गिर गई। परिजन फखरपुर सीएचसी लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हरदी थाना के रूपापुरवा गांव निवासी बाइक सवार चाचा-भतीजे मुलुक राम (24), मोतीलाल (39) बृहस्पतिवार को बहन के घर से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बेहड़ा-राजी चौराहा के बीच में बाइक मवेशी से टकरा गई। इसी तरह विशेश्वरगंज थाना के मरदा नगर निवासी बाइक सवार करन (19) न्यौता में शामिल होकर सुघईपुरवा गांव से घर लौट रहे थे। गंगवल-करनैलगंज मार्ग पर झोना गांव के पास मवेशी से बाइक टकराने से गिरकर घायल हो गए। वहीं, विशेश्वरगंज निवासी सोहेल (35) की बाइक दूसरी बाइक से भिड़ गई। राहगीरों की सूचना पर आई स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed