{"_id":"643d886cda659ee4fd0eef96","slug":"two-houses-burnt-by-fire-three-cattle-died-bahraich-news-c-13-1-188438-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आग से जले दो मकान, तीन मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आग से जले दो मकान, तीन मवेशियों की मौत
Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट/नवाबगंज (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में सोमवार को एक फूस के मकान में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता, घर में रखा सारा सामान और दो बकरियों की मौत हो गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के भगहर गांव में लगी आग में सामान व एक बकरी की जलकर मौत हो गई।खैरीघाट थाना क्षेत्र बरदहा बाजार निवासी लखराज के फूस के घर में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। खैरीघाट पुलिस ने फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित लखराज ने बताया कि घर में रखी पांच हजार की नगदी, दो साइकिल व दो बकरियां झुलस गई हैं। दो बकरियों की मौत हो गई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमदान के मजरा भंगहर निवासी ननकू वर्मा के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से छप्पर के नीचे बंधी एक बकरी की जल कर मौत हो गई। गृहस्थी का सामान भी राख हो गया। पीड़ित ननकू ने समतलिया पुलिस चौकी पर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर आग लगाने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी समतलिया शैलेंद्र कुमार ने आग लगाने के आरोप से इंकार किया है।