फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two hostels will be built at a cost of three crores

Bahraich News: तीन करोड़ की लागत से बनेंगे दो छात्रावास

Wed, 06 Sep 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 06 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two hostels will be built at a cost of three crores
बहराइच। जिले के सुदूर गांवों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए दो नए छात्रावास बनाए जाएंगे। इनके निर्माण कार्य पर करीब तीन करोड़ रुपया खर्च आएगा। इसके लिए संबधित विभागों ने भूमि चिन्हांकन शुरू किया है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा जिले में छात्राें की बेहतर सुविधा के लिए दो नए छात्रावास बनाने की तैयारी शुरू की गई है। इनमें से एक छात्रावास का निर्माण शहर स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के समीप ही किया जाएगा। जबकि समाज कल्याण विभाग एक छात्रावास बनवाएगा उसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इन छात्रावासों को बनवाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे बेहतर माहौल में रहते हुए अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकें। करीब 50 कमरों के बनने वाले इन छात्रावास के निर्माण में तीन करोड़ से भी अधिक का खर्च होने की उम्मीद है। डीएम मोनिका रानी ने इसके लिए संबंबधित अफसरों को निर्देशित करते हुए यह कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए है। बता दें कि इस समय जिले में ऐसा कोई छात्रावास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के छात्र व छात्राओं को बेहतर शैक्षिक माहौल मिल सके इसके लिए दो नए छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए अफसरों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही यह कार्य होने से छात्रों को इसका लाभ मिल सकेगा।मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed