{"_id":"6a74d271a1506395e20291ac","slug":"two-farmers-agricultural-land-seized-for-non-payment-of-kcc-loan-bahraich-news-c-98-1-slko1007-154640-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: केसीसी ऋण न चुकाने पर दो किसानों की कृषि भूमि कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: केसीसी ऋण न चुकाने पर दो किसानों की कृषि भूमि कुर्क
Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का ऋण लंबे समय तक जमा न करने पर इंडियन बैंक की धनुही शाखा ने दो किसानों की कृषि भूमि कुर्क कर दी। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को तहसील पयागपुर के राजस्व अमले की मौजूदगी में की गई।
बैंक के अनुसार ग्राम चद्रावां निवासी रामशरण और रामसागर पर केसीसी का ऋण लंबे समय से बकाया था। बैंक की ओर से दोनों को कई बार नोटिस भेजे गए। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर ऋण जमा करने का अवसर भी दिया गया, लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद बैंक ने नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई कराई।
इंडियन बैंक धनुही शाखा के प्रबंधक धीरज द्विवेदी ने बताया कि किसानों को ऋण की अदायगी के लिए पर्याप्त अवसर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया जाता है। इसके बावजूद बकाया जमा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई करना आवश्यक हो जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने अन्य केसीसी ऋणधारकों से समय रहते बकाया राशि जमा करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
कुर्की की कार्रवाई के दौरान संग्रह अमीन श्रवण कुमार तिवारी, लेखपाल पुष्कर तिवारी, रिकवरी एजेंट विजय मिश्रा और वेद प्रकाश यादव मौजूद रहे।