{"_id":"686978fc752669df3f038885","slug":"two-children-died-when-a-balcony-fell-on-them-while-playing-bahraich-news-c-98-1-brp1009-133202-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हकीमगांव में खेलते समय छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हकीमगांव में खेलते समय छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत
Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
हकीमगांव में घटना के बाद फैला छज्जे का मलबा। -संवाद
बाबागंज (बहराइच)। खेलते समय छज्जा गिरने से शनिवार देर शाम ग्राम पंचायत हकीमगांव निवासी शनि (07) और कृष्णा (06) की मौत हो गई। कृष्णा रिश्ते में शनि का चाचा था। मौके पर पहुंची रूपईडीहा पुलिस देर रात तक जांच में जुटी रही। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शनि अपने दो भाइयों में बड़ा था। कृष्णा दो भाइयों में छोटा था।
मानसून के शुरुआत के साथ ही तराई में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कारण जर्जर मकानों में सीलन शुरू हो गई है। हकीमपुरवा में हुए हादसे का कारण भी सीलन ही बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार घर लगभग 40 साल पुराना है और जर्जर हो गया है। यही कारण है कि शनिवार को छज्जा भरभरा कर गिर गया।
छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिजन चिल्लाते हुए दौड़े और ग्रामीणों की मदद से छज्जे को हटाया लेकिन जब तक मलबा हटाया जाता, दोनों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का भतीजा है कृष्णा
दर्दनाक हादसे का शिकार कृष्णा हकीमपुरवा की ग्राम प्रधान रेखा देवी का भतीजा है। वहीं, कृष्णा पोता लगता है। घटना के बाद प्रधान भी सदमे में हैं। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार
हकीमगांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद तहसीलदार नानपारा अंबिका चौधरी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे के संबंध में जानकारी ली और परिजनों से भी बात की। इस दौरान परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। पंचनामा भर कर शव सौंपने की बात कही। देर रात राज्य टीम परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाने में जुटी रही।
गांव में सन्नाटा
एक साथ हुई चाचा-भतीजे की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा रहा। शनि और कृष्णा के परिजनों को चीत्कार सुन हर किसी की आंखे नम हो गई। वहीं कइयों के घर चूल्हे नहीं जले।
बच्चे छज्जा पकड़ कर झूल रहे थे। इस दौरान जर्जर छज्जा भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना किया है। समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर पोस्टमार्टम नहीं करवाया तो मुआवजा या फिर कोई सहायता नहीं मिलेगी।
-अंबिका चौधरी, तहसीलदार