{"_id":"5820ace54f1c1b342fb37b7c","slug":"two-children-died-from-pneumonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमोनिया से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमोनिया से दो बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में परिवर्तन के साथ तराई में निमोनिया पैर पसारने लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती दो मासूमों की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 18 लोग भर्ती कराए गए जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
तराई में तीन दिन से मौसम बदला है। धूप कम होने के साथ दिन में भी सिहरन का एहसास होने लगा है। रात में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के साथ निमोनिया मासूमों पर शिकंजा कसने लगा है। रामगांव क्षेत्र में मदनजोत निवासी धर्मराज (1) व दरगाह शरीफ इमामगंज निवासी अरमान (8) पुत्र पप्पू को रविवार शाम परिवारीजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
दोनों की सांसें उल्टी चल रही थी। निमोनिया के साथ धर्मराज को खून की भी कमी थी। इलाज के दौरान सुबह धर्मराज ने दम तोड़ दिया। शाम चार बजे अरमान की भी सांसें थम गईं। उधर बुखार, निमोनिया व डायरिया से पीड़ित 18 अन्य लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें विशेश्वरगंज निवासी बबलू (2) व दरगाह निवासी सुजात (1) की हालत नाजुक बताई जा रही है।