फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two car passengers died on the spot due to vehicle collision

Bahraich News: वाहन की टक्कर से कार सवार दो की मौके पर ही मौत

Fri, 01 Aug 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 01 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two car passengers died on the spot due to vehicle collision
कैसरगंज थाने के निकट खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार। 
कैसरगंज (बहराइच)। बरखुर्द्वारापुर के निकट नेशनल हाईवे पर बुधवार रात दो बजे लखनऊ से आ रही एक कार से बहराइच से जा रहे अज्ञात वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घटना के बाद वाहन चालक भाग गया।
विज्ञापन

नाजीरपुरा निवासी मोहम्मद वसीम (40) व हुजूरपुर के सुतौली निवासी बलवंत सिंह (42) लखनऊ से बहराइच की ओर स्विफ्ट डिजायर से आ रहे थे। कार वसीम चला रहे थे। बुधवार रात करीब दो बजे दोनों बरखुर्द्वारापुर के पास पहुंचे ही थे कि बहराइच की ओर से जा रहे किसी अज्ञात वाहन से कार की भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर से कार चालक व सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने कैसरगंज पुलिस को दी। घटना के संबंध में मृतक बलवंत सिंह के बड़े भाई यशवंत सिंह ने बताया कि उनका भाई अपने एक निजी कार्य के लिए लखनऊ गया था। यह कार लखनऊ से बहराइच आ रही थी, इसलिए बलवंत ने चालक से लिफ्ट मांगी थी। बलवंत के दो बेटे व दो बेटियां हैं। वह कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशवंत ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें तीन बजे सुबह मिली, पूरे परिवार में हाहाकार मचा है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से दुर्घटना में शामिल वाहन को खोजा जा रहा है। जल्द ही वाहन व चालक को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे में घटना के तुरंत बाद एक बस को वहां से गुजरते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed