{"_id":"650dd38b4341c532a10f5287","slug":"two-buses-of-india-nepal-friendship-service-two-tampers-and-15-e-rickshaws-seized-bahraich-news-c-98-1-slko1007-3600-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भारत-नेपाल मैत्री सेवा की दो बसें, दो टैंपर व 15 ई-रिक्शा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भारत-नेपाल मैत्री सेवा की दो बसें, दो टैंपर व 15 ई-रिक्शा सीज
Fri, 22 Sep 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी नेपाल की सीज बसें
एआरटीओ ने बसों की परमिट को सत्यापन के लिए भेजा असेंबली काठमांडू
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में नेपाल राष्ट्र की दो बसों को सीज कर दिया गया है। बसों की परमिट के सत्यापन को लेकर असेंबली काठमांडू को भेजा है। अभियान के दौरान टीम ने दो टैंपर वाहन व 15 ई-रिक्शा को भी कागजों के अभाव में सीज किया गया है।
एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने शुक्रवार को टीम के साथ डग्गामार वाहनों की जांच करने रूपईडीहा पंहुचे। यहां उन्होंने नेपाल से आ रही भारत-नेपाल मैत्री सेवा की दो बसों की जांच की। इस दौरान विभाग की टीम को बसों की परमिट संदिग्ध दिखाई दी। टीम ने परमिट को ई-मेल के माध्यम से जांच के लिए काठमांडू असेंबली को भेजकर दोनों बसों पर 26-26 हजार का जुर्माना ठोंकते हुए रूपईडीहा बस अड्डे पर खड़ी करवा दिया है।
टीम ने इसके बाद मोतीपुर थाने के पास दौ टैंपर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक वाहन पर 28 हजार और दूसरे वाहन पर 18 हजार का टैक्स बकाया होने पर दोनों वाहनों को सीज कर दिया। वहीं शहर में भी टीम ने अभियान के दौरान 15 ई-रिक्शा को भी चालक लाइसेंस के अभाव में बंद किया है। एआरटीओ प्रवर्तन सिंह ने बताया कि नेपाल राष्ट्र की दो बसों को सीज किया गया है। परमिट सत्यापन के काठमांडू भेजा गया है। बसों पर जुर्माना ठोंका गया है। सत्यापन की पुष्टि होने और जुर्माना अदा करने के बाद सीज की गई बसों काे अवमुक्त किया जाएगा।