{"_id":"6664ba939fc9bd97aa07a8f5","slug":"two-bikes-collided-head-representative-died-and-one-is-serious-bahraich-news-c-98-1-slko1011-115068-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो बाइकों की टक्कर, प्रधान प्रतिनिधि की मौत एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो बाइकों की टक्कर, प्रधान प्रतिनिधि की मौत एक गंभीर
Sun, 09 Jun 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैसरगंज(बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम दो बाइकों में भिडंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार प्रधान प्रतिनिधि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजवाया। वहीं दूसरे बाइक सवार का सीएचसी में इलाज जारी है। राहगीरो के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पवही के प्रधान प्रतिनिधि पूर्व फार्मासिस्ट मोहम्मद शरीफ(65) शनिवार की शाम बाइक से बाजार गए थे। इस दौरान बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कोनारी बंगला के पास जरवल की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद शरीफ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार लखनऊ के वजीरगंज निवासी सचिन गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि पंचनामा की कार्यवाई की जा रही है।