{"_id":"601836348ebc3e56936e04e3","slug":"two-arrested-with-three-kg-hashish-bahraich-news-lko56265338","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह शरीफ व हुजूरपुर पुलिस ने चरस की तस्करी करने जा रहे तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के निशानदेही पर तीन बाइकें भी बरामद हुईं। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया है। बरामद सवा तीन किलो चरस की कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई गई है।
एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थानाध्यक्षों को तस्करों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे। हुजूरपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव तस्करों को पकड़ने के लिए मुखबिर के जाल बिछाए हुए थे। थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक चरस की तस्करी करने के लिए जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने एसआई उमेशचंद्र यादव व सिपाही प्रदीप सिंह और शिव कुमार चौहान को ग्राम हाता रेवलिया चौराहा बल्ला रोड से बहसिया निवासी लतीफ उर्फ ईदू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वहीं दरगाह थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा अपने हमराही एसआई नरेंद्र सिंह यादव, रनवीर सिंह, आरक्षी दयाराम, अमित द्विवेदी, प्रदीप चौहान व कुलदीप के साथ शहर के गुल्लाबीर के पास गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक सवार युवक गुल्लाबीर के रास्ते चरस की तस्करी के लिए जा रहा है। उन्होंने पुलिस टीम के साथ अनारकली से सलारपुर जाने वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की। एक संदिग्ध बाइक सवार को देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सवा किलो नेपाली चरस बरामद हुई। बरामद बाइक के बारे में पूछताछ करने पर उसने बाइक भी चोरी की होने की जानकारी दी। युवक की निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक भी बरामद हुई। दरगाह थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।