{"_id":"67cc9bec5919a578ae056b6c","slug":"two-arrested-with-seven-stolen-bikes-bahraich-news-c-98-1-brp1009-127685-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चोरी की सात बाइक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चोरी की सात बाइक के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 09 Mar 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। चोरी की बाइक के साथ दो दोस्तों को दरगाह थाने की पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बाइक चोरी कर दूसरे जिले में बेच देते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने सात बाइकें बरामद की हैं।
दरगाह पुलिस को सूचना मिली कि इमामगंज निवासी मोहम्मद अफाक व अनस बाबू बाइक चोरी कर उसे गैर जिले में ले जाकर बेचने वाले हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पहाड़ा फक्कड़ मार्ग निकट सिटी मांटेसरी स्कूल के पास दबिश दी। वहां दोनों आरोपी सात बाइकों के साथ पकड़ लिए गए। पुलिस ने बरामद बाइक को सीज कर दिया है। अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दोनों अभियुक्त मित्र हैं। जिले में बाइक चोरी कर दूसरे जनपद में बिक्री करते थे। दोनों के विरुद्ध पहले से भी कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।