फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two and a half thousand population without electricity since six days

छह दिन से बिना बिजली के ढाई हजार आबादी

Wed, 15 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand population without electricity since six days
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा कस्बे के चिकमंडी मोहल्ले में ढाई हजार आबादी बिना बिजली के परेशान है। क्षेत्र में शुक्रवार से अब तक तीन ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, अब विभाग चौथा ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बा में रेलवे लाइन के उस पार चिक मंडी मोहल्ले में 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से ढाई हजार की आबादी को बिजली सप्लाई दी जाती है। बीते शुक्रवार की सुबह करंट लगने से ससुर व बहू की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के एक घंटे बाद बिजली सप्लाई काट दी गई। बारिश में ट्रांसफार्मर की खूंटी जल गई थी। इस पर उसे हटाकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया।
विज्ञापन

इसे एलटी लाइन से जोड़कर आपूर्ति शुरू की गई तो करीब 200 घरों के उपकरण जल गए। सूचना पर अधिकारियों ने जांच की और ट्रांसफार्मर हटा दिया। इसके बाद तीसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, तो वह भी खराब निकला। अब विभाग चौथा ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद कर रहा है। छह दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। इससे कस्बे के लोग काफी परेशान हैं। बिजली कर्मचारी किसी भी उपभोक्ता या अन्य लोगों का फोन भी नहीं उठा रहे हैं। सभी ने विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए एक्सईएन से जल्द बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed