फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Twenty-eight Safar Alam procession took place in Nagarour

Bahraich News: नगरौर में निकला अट्ठाइस सफर का अलम जुलूस

Sun, 18 Jan 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Twenty-eight Safar Alam procession took place in Nagarour
नगरौर में निकाले गए अलम-जुलूस में शामिल लोग। - फोटो : नगरौर में निकाले गए अलम-जुलूस में शामिल लोग।
चित्तौरा। ग्राम पंचायत नगरौर में रविवार को अट्ठाइस सफर के मौके पर परंपरागत तरीके से अलम जुलूस निकाला गया। यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ बड़े इमामबाड़े पहुंचा, जहां मजलिस का आयोजन किया गया। जुलूस के दौरान माहौल गमगीन रहा, लोगों ने पूरी अकीदत के साथ सहभाग किया।
विज्ञापन

अट्ठाइस सफर का अलम जुलूस रविवार सुबह कामिल जाफरी के आवास से शुरू हुआ। जुलूस में मोहम्मद हमजा मेहदी ने नौहा पढ़ते हुए कर्बला के शहीदों की याद ताजा की। नौहा की सदाओं के साथ जुलूस गांव के परंपरागत मार्गों से गुजरता हुआ बड़े इमामबाड़े पहुंचा। बड़े इमामबाड़े में जाकिर नदीम रिजवी ने मजलिस को खिताब किया। उन्होंने अपने संबोधन में कर्बला की कुर्बानी और सब्र के पैगाम पर रोशनी डाली। मजलिस के बाद नौहा ख्वानी और सीनाजनी की गई, जिसमें अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अकील हुसैन जाफरी, शहाब, माशूक हैदर जाफरी, सोनू, हैदर मेहदी, मुनव्वर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed