{"_id":"6a513719404e3be0380cd454","slug":"tusker-blocks-path-traffic-stalled-for-an-hour-and-a-half-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-152876-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: टस्कर ने रोका रास्ता, डेढ़ घंटे ठप रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: टस्कर ने रोका रास्ता, डेढ़ घंटे ठप रही आवाजाही
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में भरथापुर-बिछिया मार्ग पर खड़ा हाथी।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे भरथापुर गांव में बृहस्पतिवार रात एक टस्कर (दांत वाला हाथी) पहुंच गया। हाथी पूरी रात जंगल के किनारे चिंघाड़ता रहा और शुक्रवार सुबह सार्वजनिक संपर्क मार्ग पर आकर खड़ा हो गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। लोग खेतों, बाजार और दूसरे गांवों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
ग्रामीणों के अनुसार हाथी रात से ही गांव के आसपास मंडरा रहा था। उसकी चिंघाड़ सुनकर लोग पूरी रात जागते रहे। सुबह जब हाथी सड़क पर आ गया तो दोनों ओर लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन वन कर्मियों ने सभी को दूर रहने की हिदायत दी। लगभग डेढ़ घंटे बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका।
वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि टस्कर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने, हाथी के पास न पहुंचने और किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है।