{"_id":"6a76238f817343e89c0a270e","slug":"truck-loaded-with-gravel-overturns-on-highway-driver-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-154673-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईवे पर गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईवे पर गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
Fri, 07 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड। जरवलरोड के निकट लखनऊ-बहराइच हाईवे पर कुडवा ओवरब्रिज के निकट शुक्रवार को गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जनपद फतेहपुर के थाना खागा ग्राम चैनी पुरवा निवासी चालक रवि सिंह (35) को मामूली चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी भेजा, डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया ट्रक गलत दिशा में आ रहा था। सामने से आ रही रोडवेज बस को साइड देने में गहरे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन