{"_id":"67685f55ac1e6296b206e934","slug":"triple-talaq-for-not-getting-rs-5-lakh-and-a-bike-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-124395-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पांच लाख रुपये और बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पांच लाख रुपये और बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक
Mon, 23 Dec 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद उसके घर पहुंचकर पति ने तीन तलाक दे दिया।
रूपईडीहा थाना के निधि नगर पोखरा निवासी महिला का आरोप है चिकवा टोला पुरानी बाजार बाबागंज निवासी पति समी अहमद उर्फ थारू से वर्ष 2020 में निकाह हुआ था। निकाह के बाद से अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर पति, ससुर खलील अली, सास मलका मारपीट कर भूखा रखने लगे। इसी दौरान उनको एक बेटी हुई, चार माह पहले ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बेटी समेत निकाल दिया।
आरोप लगाया कि गत 12 नवंबर को वह घर पर अकेली थी, तभी ससुराल पक्ष के लोग घर आए और अभद्रता करते हुए बेटी को जबरन ले जाने लगे। जब उन्होंने विरोध जताया तो सास-ससुर के बोलने पर पति ने तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रूपईडीहा थाना में इसको लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला थानाध्यक्ष मंजू यादव ने बताया कि मुस्लिम विवाह अधिनियम, दहेज एक्ट व मारपीट का केस दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। केस से संबंधित अन्य लोगों के बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया जारी है।