फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tricolor waved all over, showing passion of patriotism

चहुंओर लहराया तिरंगा, देशभक्ति का दिखा जुनून

Sun, 14 Aug 2022 06:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Tricolor waved all over, showing passion of patriotism
14 बीएचआर 17 - बहराइच में स्वतंत्रता दिवस पर सजे शहर में मकान। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका असर शहर की गलियों, बाजारों, दुकानों से लेकर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों व घरों पर दिखने लगा है। हर घर, दुकान तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। वहीं सड़कों पर गुजरने वाले वाहन भी तिरंगा मय दिख रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर में सजी तिरंगे की दुकानों पर जमकर तिरंगे की खरीदारी हुई और हर कोई देशभक्ति के जुनून में डूबा नजर आया।
विज्ञापन

आजादी की 75वीं वर्षगांठ को देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत देश के हर घर पर तिरंगा लहराने की मुहिम चल रही है। हर घर तिरंगा मुहिम को पूरा करने के लिए बीते कई दिनों से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। विभन्न शिक्षण संस्थानों, प्रशासनिक जिम्मेदारों, राजनीति दलों, पुलिस कर्मियों की ओर से लोगों में जागरूकता की अलख जगाई जा रही है। जिसका असर अब पूरी तरह से दिखने लगा है। रविवार को जिले की अधिकांश बाजारें, मकान, ग्रामीण क्षेत्र व वाहन तिरंगामय नजर आए।
विज्ञापन

शहर की मुख्य बाजार घंटाघर से पीपल तिराहा तक हर तरफ तिरंगा लहराता दिखा। वहीं व्यापार मंडल की ओर से लगवाई गई तिरंगा पट्टी से घंटाघर मुख्य चौराहा स्वतंत्रता दिवस की अगुवाई में दुल्हन की तरह सजा नजर आया। कुछ ऐसा ही नजारा नानपारा, मिहींपुरवा, महसी, पयागपुर व कैसरगंज की बाजारों का भी रहा। हर ओर सिर्फ तिरंगा लहराता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में बिक गए सात लाख से अधिक तिरंगे
आजादी के अमृत महोत्सव के लिए जिला प्रशासन व भाजपा कार्यालय की ओर से तिरंगा झंडा बंटवाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अब तक छह लाख से अधिक तिरंगा बंटवाया जा चुका है। वहीं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए बाजारों से भी जमकर तिरंगा झंडे की खरीदारी लोगों ने की। शनिवार व रविवार को मिलाकर जिले मे सात लाख से अधिक तिरंगे बाजारों में सजी दुकानों से बिक गए। वहीं अगर तिरंगा झंडा बेच रहे दुकानदारों की मानें तो यह संख्या दस लाख के पार है।

तिरंगा झालरों की रोशनी में डूबे मकान
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जहां लोग अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगा रहे हैं, तो वहीं घरों को तिरंगा रंग की झालरों की रोशनी में डुबो भी रहे हैं। शनिवार की रात जिले के कई घर तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। लोगों ने झालरों के माध्यम से पूरे घर को तिरंगामय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed