फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trees fell on the highway during rain, two hours jammed

बारिश के दौरान हाइवे पर गिरा पेड़, दो घंटे लगा जाम

Sun, 19 Jul 2020 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Trees fell on the highway during rain, two hours jammed
पयागपुर में बारिश के दौरान गिरा पेड़। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/पयागपुर। तराई में रविवार की सुबह तेज बरसात शुरू हो गई। बारिश के दौरान गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर खुटेहना चौराहे के पास एक पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, आसमान में बादल छाने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली, मगर उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

तराई में सुबह करीब छह बजे तेज बरसात शुरू हो गई, जो करीब करीब आधे घंटे तक जारी रही। मौसम में अचानक बदलाव के बीच कुछ समय के लिए धूप भी निकली। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। आसमान में बादल छाने से धूप की तपिश से राहत मिली। इसके बाद भी उमस बरकरार रही। वहीं, सुबह हो रही बरसात के दौरान गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर खुटेहना चौराहे के निकट आम का एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पाकर पयागपुर एसओ मुकेश सिंह ने खुटेहना चौकी इंचार्ज के साथ पुलिस बल को मौके पर भेजा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से पेड़ हटाया गया, जिस पर आवागमन सुचारु हो सका। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि रविवार को करीब आठ मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed