फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trees fell on national highway, vehicles damaged

नेशनल हाईवे पर गिरा पेड़, गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Mon, 30 Sep 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Trees fell on national highway, vehicles damaged
कैसरगंज कस्बे में थाने के सामने गिरे पेड़ के बाद मची अफरातफरी व मौजूद लोग। - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कैसरगंज थाने के सामने लगा एक पुराना पीपल का पेड़ हाईवे पर गिर गया। पेड़ गिरने से छह से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। लेकिन मार्ग पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कैबिनेट मंत्री के पहुंचने के बाद पुलिस ने मार्ग खाली कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित कैसरगंज थाने के सामने पीपल का पुराना पेड़ लगा हुआ था। हाईवे से सटा पेड़ सोमवार की देर शाम अचानक गिर गया। जिससे मार्ग पर गुजर रहे कार व जीप समेत छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि उनमें सवार किसी भी राहगीर को चोट नहीं लगी। लेकिन पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक रास्ते से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा भी जाम लगा देखकर काफिला रोक कर उतर पड़े। उन्होंने भी अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किसी तरह मार्ग खाली कराया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed