फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Treatment of minors, outside medicines and illegal recovery

Bahraich News: नाबालिग से इलाज, बाहर की दवाएं और अवैध वसूली

Wed, 11 Feb 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Treatment of minors, outside medicines and illegal recovery
मिहीपुरवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा के ग्राम सेमरी मलमला स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप सही पाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि उपकेंद्र पर नाबालिग से मरीजों का इलाज कराया जा रहा था और सरकारी दवाओं के बजाय बाहर की दवाएं देकर उनसे पैसे वसूले जा रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, उपकेंद्र पर तैनात शरीफ अहमद लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां कर रहा था। आरोप है कि अपनी गैरमौजूदगी में वह एक किशोर से इलाज कराता था। सोमवार को गांव के एक युवक ने नाबालिग द्वारा इलाज करते और दवा के नाम पर पैसे लेते हुए वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। युवक का आरोप है कि सवाल करने पर संबंधित अधिकारी ने ऊपर तक रकम पहुंचाने की बात कही। इस मामले में जिलाधिकारी को भी कुछ ग्रामीणों ने वायरल वीडियो भेजकर शिकायत की थी।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को मिहींपुरवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने उपकेंद्र पहुंचकर जांच की। जांच में वायरल वीडियो और बयानों के आधार पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान यह भी पता चला कि संबंधित अधिकारी तीन दिन के अवकाश के बावजूद उपकेंद्र पर मौजूद था। इलाज कराने आईं कलपाती, सुदामी और सुमन ने बाहर की दवा देने, पैसे लेने और नाबालिग से इलाज कराने की पुष्टि की। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। कार्रवाई का निर्णय वहीं से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed