फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Travelers helpless, have to wait for hours in the sun

Bahraich News: यात्री बेबस, धूप में घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Sat, 04 May 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 04 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Travelers helpless, have to wait for hours in the sun
बहराइच में शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर बस न मिलने पर भटकते यात्री।  - फोटो : संवाद
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे पर शुक्रवार को बसों के इंतजार में गर्मी व धूप के चलते यात्री काफी परेशान नजर आए। लोकसभा चुनाव में बसों के अधिग्रहण के चलते प्रमुख रूटों पर बसों की मारामारी रही।
विज्ञापन


शहर में इन दिनों रोडवेज बस अड्डे पर बसों कमी के कारण यात्रियों का बुरा हाल हो गया है। दोपहर में चिलचिलाती धूप में लोग घंटों बस का इंतजार करते रहते हैं। विभाग में जाकर जब यात्री अपनी समस्या कहता है, तो जवाब मिलता है कि बसें चुनाव ड्यूटी में गई हैं। शुक्रवार को भी बस अड्डा परिसर में यात्रियों की भीड़ रही। लोगों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। जैसे-जैसे धूप बढ़ती जा रही थी, वैसे-वैसे यात्रियों को दिक्कतें भी। परिसर में बैठने की जगह तो है, लेकिन यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने के कारण लोग जमीन पर बैठे नजर आए। कुछ लोग सामान लेकर खड़े दिखे।
विज्ञापन

दोपहर में कैसरगंज जा रहे मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह सुबह अपने निजी कार्य से बहराइच आए थे और तीन घंटों में उनका काम पूरा हो गया। रोडवेज परिसर में उन्हें खड़े एक घंटे से अधिक हो गया है, लेकिन बस नहीं मिली। जरवल निवासी मेराज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ससुराल शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार बच्ची को गोद में लेकर भटकता रहा पिता
जरवल निवासी वीरजी मोहन ने बताया कि उनकी सात साल की बेटी पल्लवी का पैर टूट गया था। ऑपरेशन कराने के लिए सुबह बहराइच आ गए थे। आते समय कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन ऑपरेशन के बाद बच्ची को लेकर बस अड्डे पहुंचे तो दो घंटे तक बस नहीं मिली। पूछताछ काउंटर पर पता किया तो यही कहा जा रहा कि थोड़ी देर रुकिए बस आ रही होगी। बच्ची का पैर टूटा होने की वजह से उसे गोद में लेकर भटकना पड़ रहा है।

28 बसों की कमी
लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए अब तक 37 बसें बहराइच डिपो से दी जा चुकी हैं। इसमें से 11 वापस आई थीं और फिर से दो बसें श्रावस्ती भेजी गई हैं। 67 बसें मुख्य मार्गों पर संचालित की जा रही हैं। 28 बसों की कमी है। -प्रेम कुमार, एआरएम

बहराइच में शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर बस न मिलने पर भटकते यात्री। 

बहराइच में शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर बस न मिलने पर भटकते यात्री। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed