फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Transformers burnt out for a week; people furious.

Bahraich News: एक सप्ताह से जले पड़े ट्रांसफार्मर, भड़के लोग

Mon, 31 Aug 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Transformers burnt out for a week; people furious.
एक सप्ताह से ठप विद्युत आपूर्ति के खिलाफ एसडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। 
नवाबगंज। नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चनैनी गांव में एक सप्ताह पूर्व दो ट्रांसफार्मर जल गए। इससे करीब चार हजार की आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान है और उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। रविवार को ग्रामीणों का सब्र टूट गया। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण तुफैल अहमद, नूरुल खान, जाकिर खान, गोदानी यादव, संतोष, कमालुद्दीन खान, हसीब खां, आरिफ खान, रियाज खान, नदीम, मैनुद्दीन व नसीरुद्दीन आदि ने बताया कि छह माह से क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या बनी है। बिजली ठप होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है, जबकि बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने 25-25 केवी के नए और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। उनका कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण समस्या बार-बार आती है। चेतावनी दी कि जल्द आपूर्ति बहाल न हुई तो पावर हाउस का घेराव कर आंदोलन करेंगे। एसडीओ मटेरा लल्लन व जेई शंभू दयाल ने नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed