फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Transformer out of order for eight days; people stage a sit-in protest.

Bahraich News: आठ दिन से ट्रांसफार्मर खराब, धरने पर बैठे लोग

Sun, 30 Aug 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Transformer out of order for eight days; people stage a sit-in protest.
जले ट्रांसफार्मर के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बौंडी। ग्राम टिकोरा में आठ दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इससे सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में अंधेरा रहने से सांप-बिच्छू समेत अन्य विषैले जंतुओं का खतरा बना हुआ है। बिजली न होने से पेयजल व्यवस्था, पंखे, रोशनी और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्मी व उमस में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लगातार आठ दिन तक बिजली बहाल नहीं होने से नाराज ग्राम प्रधान/प्रशासक राम छबीले यादव रविवार को रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना एक्सईएन, जेई समेत विद्युत विभाग के अन्य अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण लगातार दूसरे दिन भी फुंके ट्रांसफार्मर के पास धरने पर बैठे रहे और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र बिजली बहाल नहीं हुई तो बहराइच-लखनऊ हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में बिहारी लाल यादव, मस्तराम, राजा, जुगून, लखीराम यादव, छेदी, अनिल, तेजा और रामरूप यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed