फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Transformer burned, five localities Supply off

ट्रांसफार्मर फूंकने से पांच मोहल्लों में अंधेरा

Fri, 27 May 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
जरवल कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद में लगा ट्रांसफार्मर सात दिन से जला हुआ है। इससे पांच मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। करीब 10 हजार लोगों के सामने बिजली पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


मोहल्लावासियोें ने कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की, लेकिन अब तक पावर कॉर्पोरेशन की ओर से इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे 15 दिन में तीसरी बार यह ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। इस पर अधिक लोड पड़ने के कारण यह सात दिन पहले फुंक गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र पर दी, लेकिन इसे अब तक बदला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे 10 हजार लोग भीषण गर्मी में बिजली-पानी के लिए तरस रहे हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला अग्रवाल, बाजदारी, कृष्णानगर, जामा मस्जिद, लोनिया डीह की विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप है।


मोहल्ला निवासी रामकुमार, उमंग, राजू, कृपा, अनीस, निजाम आदि लोगों ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर निरंतर जल रहा है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि नवनीत कौशल पिंटू ने अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद को पत्र भेज 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed