फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two youths abducted after chatting with a girl

Bahraich News: लड़की से चैट करने पर दो युवकों का अपहरण

Thu, 08 Oct 2026 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths abducted after chatting with a girl
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा युवक व बरामद बोलेरो।
पयागपुर। किसी लड़की से चैट करने पर पहले धमकी देने के बाद बुधवार को दबंगों ने दो युवकों का पयागपुर थाने के पास से दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। दोनों युवक बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने खड़े थे, तभी काली बोलेरो से पहुंचे लोगों ने उन्हें जबरन वाहन में बैठा लिया। कुछ देर बाद अपहर्ताओं ने लौकाही के पास वाहन बदला। यहां एक युवक सौरभ मंडल (26) को बोलेरो से उतारकर छोड़ दिया, जबकि उसके साथी सत्यम (25) को कार में बैठाकर भाग निकले। पुलिस ने बोलेरो बरामद करते हुए उसके चालक को हिरासत में लिया है। सत्यम व अन्य अपहर्ताओं की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सत्संग नगर निवासी सौरभ मंडल और सत्यम बुधवार को कार से बस अड्डा बाजार पहुंचे थे। दोनों बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बहराइच-गोंडा मार्ग के किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गोंडा की ओर से काली बोलेरो आई। उसमें सवार लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और जबरन बोलेरो में बैठा लिया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटते, इससे पहले बोलेरो सवार उन्हें लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अपराध राज बहादुर व थानाध्यक्ष दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के थानों को सूचना दी। वाहनों की निगरानी भी शुरू करा दी। इसी दौरान हुजूरपुर पुलिस को लौकाही गांव के पास एक बोलेरो खड़ी मिली। उसमें मौजूद युवक ने अपना नाम सौरभ मंडल बताया। सूचना मिलने पर पयागपुर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस सौरभ को बोलेरो और चालक समेत थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सौरभ ने बताया कि दोनों को जबरन बोलेरो में बैठाकर ले जाया गया था। लौकाही के पास पहले से एक कार खड़ी थी। वहां अपहर्ताओं ने सत्यम को कार में बैठा दिया। सौरभ को बोलेरो से उतारकर वहीं छोड़ दिया गया और सत्यम को कार से लेकर भाग निकले। सौरभ से मिली जानकारी के बाद पुलिस अब सत्यम की तलाश में जुटी है। साथ ही बोलेरो चालक से पूछताछ कर अपहरण में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनके ठिकाने का पता लगा रही है।

चैट को लेकर पहले मिली थी धमकी
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक किसी लड़की से चैट करते थे। इसी को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें पहले चेतावनी और धमकी दी थी। बुधवार को दोनों के अपहरण की घटना को पुलिस इसी विवाद से जोड़कर जांच कर रही है। घटना के खुलासे के लिए पयागपुर और हुजूरपुर थाने की पुलिस टीमें लगाई गई हैं। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि घटना के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बोलेरो चालक से पूछताछ के साथ दूसरी कार और उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा युवक व बरामद बोलेरो।

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा युवक व बरामद बोलेरो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed