फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trains to run between Bahraich and Nepalgunj starting August 31.

Bahraich News: 31 अगस्त से बहराइच-नेपालगंज रोड के बीच दौड़ेंगी ट्रेनें

Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trains to run between Bahraich and Nepalgunj starting August 31.
बहराइच। करीब 10 माह से ट्रेनों के संचालन का इंतजार कर रहे जिलेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने बहराइच से नेपालगंज रोड के बीच ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। 31 अगस्त से इस रेलखंड पर ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। संचालन शुरू करने के लिए रेलवे की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बहराइच सांसद डॉ. आनंद गोंड उद्घाटन करेंगे। सांसद ने भी ट्रेनों के संचालन की पुष्टि की है।
विज्ञापन



बहराइच-नेपालगंज रोड रेलखंड पर आमान परिवर्तन का कार्य करीब 10 माह पहले पूरा हो गया था। इसके बाद कई चरणों में रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण और जांच की, लेकिन विभिन्न औपचारिकताओं के चलते यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका था। ट्रेनें नहीं चलने से बहराइच, नानपारा, मटेरा, रिसिया, बाबागंज और नेपालगंज रोड क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब संचालन शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रेलखंड पर आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण के कार्य के बाद बहराइच से नेपाल सीमा तक रेल संपर्क मजबूत होगा। इस रेलखंड पर नेपालगंज रोड, बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया और बहराइच प्रमुख स्टेशन हैं। ब्रॉडगेज रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों के साथ व्यापार और आवागमन को भी गति मिलने की उम्मीद है। नेपाल सीमा से जुड़े कारोबारियों और यात्रियों के लिए भी रेल संपर्क महत्वपूर्ण साबित होगा। सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने इसे जिले के लिए रेलवे कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ बताया है। लोगों को अब 31 अगस्त को ट्रेनों के संचालन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी तक सीधी ट्रेन का प्रस्ताव

जारी विवरण के अनुसार नेपालगंज रोड से वाराणसी तक इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। इनमें नेपालगंज रोड-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा नेपालगंज रोड और गोंडा के बीच मेमू/पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। एक अन्य ट्रेन के माध्यम से भी वाराणसी सिटी से नेपालगंज रोड को जोड़ने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed