फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traders protest against mandi duty

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against mandi duty
नानपारा सब्जी मंडी के सामने प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। मंडी परिसर में दो प्रतिशत शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित मंडी सचिव को मांग पत्र सौंपा। मंडी के अंदर दुकानें बंद होने से किसान परेशान हुए। अधिकतर किसान बाहर ही सामान बेचकर चले गए।
विज्ञापन

नानपारा के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ ने कहा कि सरकार ने मंडी के अंदर खरीददारी करने पर व्यापारियों को दो प्रतिशत शुल्क देने का नियम लगाया है, जबकि बाहर बैठे व्यापारियों को कोई शुल्क नहीं अदा करना पड़ रहा है। ऐसे में किसान बाहर ही व्यापारियों को बेचकर चले जाते है और मंडी के अंदर बैठे व्यापारी देखते रह जाते है। अध्यक्ष ने कहा कि या तो सरकार मंडी शुल्क को खत्म करें या फिर अंदर और बाहर एक सामान नियम लागू करें। महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार को व्यापारी हित में ठोस कदम उठाना चाहिए। इस मौके पर मुक्तिनाथ साहू, मेराज अहमद, आशीष कुमार, जीशान अहमद, मोहम्मद तालिब, आनंद अग्रवाल, याकूब अली समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed