{"_id":"634af0e15ea6d110f644d8c9","slug":"tractor-trolley-loaded-with-wood-trampled-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने मामा-भांजे को रौंदा, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने मामा-भांजे को रौंदा, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 15 Oct 2022 11:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:11 PM IST
सार
शनिवार की रात घर वापस आते समय बेल्हा बेहरौली तटबंध पर हिंदूपुरवा पूरे हिंदूसिंह गांव के पास सामने से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के बेल्हा बहरौली तटबंध पर हिंदूपुरवा पूरे हिंदूसिंह गांव के शनिवार की रात ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची हरदी पुलिस शव का पंचनामा भरने में जुटी है।
विज्ञापन
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी निवासी पृथ्वीराज(40) पुत्र बंसीलाल कटान पीड़ित है और ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरा लोधनपुरवा में रहते है। शनिवार को वह अपने भांजे राकेश उर्फ गोगे (20) पुत्र बहोरीलाल निवासी गरेथी गुरदत्त सिंह के साथ किसी कार्य से राजी चौराहा गए थे।
विज्ञापन
शनिवार की रात घर वापस आते समय बेल्हा बेहरौली तटबंध पर हिंदूपुरवा पूरे हिंदूसिंह गांव के पास सामने से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर हरदी थाना प्रभारी ज्ञान सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही चल रहीं है। वही सीओ माहसी जेपी त्रिपाठी भी मौके पर जांच कर रहे है।
विज्ञापन