{"_id":"2bc78876e6ab9b448d479d5b469086c1","slug":"tractor-driver-crushed-the-child-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक ने बालक को कुचला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक ने बालक को कुचला, दो घायल
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्री सविता गांव से बुआ के घर निगोह आ रहे एक बालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली चालक ने कुचल दिया। लहूलुहान हालत में परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस नेे वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बहराइच-नानपारा मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवक घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।
गोंडा जिले के खरगूपुर थाना अंतर्गत पर्री सविता गांव निवासी विशाल (11) की बुआ विश्वेशरगंज थाना अंतर्गत निगोह गांव में रहती हैं। शुक्रवार को विशाल बुआ के घर आ रहा था। रास्ते में निगोह गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। गांव वालों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। उसकी पहचान विशेश्वरगंज थानाक्षेत्र के खानपुर मल्लोह गांव निवासी उदयराज के रूप में हुई है। विशाल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विशेश्वरगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज कर लिया है। उधर, नानपारा कोतवाली अंतर्गत मोतीपुरवा गांव निवासी अखिलेश (20) व खैरीघाट थाना अंतर्गत बसंतापुर गांव निवासी सरोज (18) बाइक पर सवार होकर नानपारा आ रहे थे। बहराइच-नानपारा मार्ग पर एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को नानपारा सीएचसी पहुंचाया गया।