फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tourists thrilled to see tigers drinking water on the banks of the river

नदी के तट पर बाघ को पानी पीते देख पर्यटक रोमांचित

Thu, 08 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Tourists thrilled to see tigers drinking water on the banks of the river
कतर्नियाघाट में कोठियाघाट के पास नदी के तट पर पानी पीता बाघ। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा से सटे कोठियाघाट पुल के पास गुरुवार को दोपहर एक बाघ नदी में पानी पीते हुए दिखाई दिया। अचानक बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। इस दौरान बाघ लगभग 15 मिनट तक नदी के तट पर डटा रहा। एक नेचर गाइड ने बाघ की पानी पीते हुए तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली। इसके बाद बाघ जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोठियाघाट पुल के निकट दोपहर में एक बाघ पानी पी रहा था। तभी वहां से गुजर रहे रायल बर्दिया नेशनल पार्क की टीम के नेचर गाइड विश्व योगी ने उसे देख लिया।
विज्ञापन

बाघ को पानी पीता हुआ देख आसपास के लोग और नेपाली पर्यटक रोमांचित हो उठे। हालांकि उन लोगों ने बिना कोई हरकत किए चुपचाप अपने कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद कर ली। इस दौरान बाघ लगभग 15 मिनट तक नदी के तट पर डटा रहा। पानी पीने के बाद वह वापस नेपाल के जंगलों की ओर चला गया। इसके बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed