फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tikora Barabanki champion in volleyball competition

वालीबॉल प्रतियोगिता में टिकोरा बाराबंकी चैंपियन

Mon, 18 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tikora Barabanki champion in volleyball competition
नवाबगंज के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को शील्ड देत? - फोटो : BAHRAICH
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच टिकोरा बाराबंकी व हॉस्टल लखनऊ की टीम के बीच खेला गया। इसमें बाराबंकी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। सदस्यों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नवाबगंज के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित दो दिवसीय मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच सिद्धार्थनगर व टिकोरा बाराबंकी की टीम के बीच खेला गया। दो सेटों के मैच में 17-25 व 12-25 से जीत हासिल कर टिकोरा बाराबंकी की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

जबकि दूसरा सेमीफाइनल नवाबगंज व लखनऊ हॉस्टल के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ हॉस्टल की टीम ने नवाबगंज को 14-25 तथा 13-25 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला बाराबंकी व हॉस्टल लखनऊ के बीच खेला गया। फाइनल में टिकोरा बाराबंकी की टीम ने लखनऊ हॉस्टल की टीम को 15-25 व 16-25 के सेट में हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा मटेरा मंडल के महामंत्री पिंटू गुप्ता व समाजसेवी शहाबुद्दीन ने विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पिंटू गुप्ता ने कहा कि खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं आपसी सौहार्द को बढ़ावा भी मिलता है। इस अवसर पर आयोजक नदीम क्लब के इसरार अहमद खान, अकील सिद्दीकी, अल्ताफ रसूल हाशमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed