फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three women got success in PCS

तीन महिलाओं ने पीसीएस में पाई सफलता

Sat, 12 Sep 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three women got success in PCS
बहराइच। शहर के मोहल्ला सलारगंज निवासी प्रीती श्रीवास्तव, रामगांव के चौखड़िया निवासी जूही पटेल और प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर की प्रधानाध्यापिका ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर कामयाबी पाई है। प्रीती को सामान्य वर्ग में प्रदेश में सातवां स्थान मिला है, जबकि जूही को पिछड़ा वर्ग में 21वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सलारगंज निवासी प्रीती श्रीवास्तव पत्नी विकास श्रीवास्तव ने दूसरी बार में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सामान्य वर्ग में प्रीती को सातवां स्थान मिला है। इनका चयन लेखा परीक्षा अधिकारी के रूप में हुआ है। प्रीती ने अपनी सफलता का श्रेय पति विकास और माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन

वहीं, रामगांव थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव निवासी जूही पटेल पुत्री त्रिलोकीनाथ ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। जूही को प्रदेश में पिछड़े वर्ग में 21वां रैंक मिली है, जिसमें उन्हें जिला लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती मिलेगी। जूही ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जूही ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्नातक और परास्नातक किसान डिग्री कॉलेज से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीसीएस परीक्षा पास करने वाली कैसरगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मधु तिवारी का चयन जिला आबकारी अधिकारी के लिए हुआ है। उनके मनोनयन पर खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह, रुद्रप्रताप शुक्ला ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed