फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three teacher suspended for negligence in studies

पढाई में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित

Thu, 20 Oct 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई छोड़ विद्यालय से गैरहाजिर रहने वाले तीन शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया। इनमें एक शिक्षक के विद्यालय में छात्रों की संख्या कम पाई गई। यह कार्रवाई 24 सितंबर को बीएसए के औचक निरीक्षण के बाद की गई। बीएसए शाहीन ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गजोबरी का औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


स्कूल में छात्र तो उपस्थित थे लेकिन प्रधान शिक्षक जाहिर अली व सहायक अध्यापक प्रशांत मिश्रा गैरहाजिर मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय धूमबोझी दुर्ग में शिक्षक रवि शंकर पांडे उपस्थित लेकिन छात्रों की संख्या नगण्य थी। तीनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


शिक्षकों का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर बुधवार को तीनों को बीएसए ने निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। इसके बावजूद कुछ शिक्षक लगातार अपने कार्य स्थल से गायब रह रहे हैं। ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed