{"_id":"5f53c7a28ebc3e395373e167","slug":"three-smugglers-arrested-bahraich-news-lko5386629138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस की तस्करी करने नेपाल जा तस्करों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस की तस्करी करने नेपाल जा तस्करों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
बहराइच। चरस लेकर नेपाल जा रहे तीन तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से दो किलो चरस बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बरामद चरस की कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई जा रही है।
एसपी विपिन मिश्रा के निदेेश पर जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग नेपाल जाने की फिराक में है। सभी संदिग्ध हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अपने साथ एसएसआई अशोक कुमार, एसआई रामविलास यादव, सिपाही अमरजीत, बालमुकुंद यादव, सोनू गौड़ व परशुराम यादव को लेकर बहदग्राम अलीनगर तिराहा के पास पहुंचे। उन्होंने तभी देखा कि सामने से तीन लोग आ रहे हैं। पास आने पर पुलिस ने रोका तो तीनों भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो दो किलो चरस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान संकल्पा गांव निवासी पप्पू, दूबर व मुटरू के रूप में हुई। पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब बीस लाख रुपये है।