फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three people including 12th class student died in road accidents in Bahraich

Bahraich News: सड़क हादसों में 12वीं के छात्र समेत तीन की मौत, घरों में मचा कोहराम

Sun, 05 Jan 2025 09:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 09:07 AM IST
सार

बहराइच में अलग-अलग सड़क हादसों में 12वीं के छात्र समेत तीन की मौत हो गई। खबर मिली तो घरों में कोहराम कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Three people including 12th class student died in road accidents in Bahraich
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में अलग-अलग सड़क हादसों में 12वीं के छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन


मामला पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा-पयागपुर मार्ग की है। शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार शंकरपुरवा निवासी निखिल उर्फ वेद शुक्ला और श्रावस्ती जनपद के सोनवा दामूपुरवा निवासी सूरज पांडेय (18) को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां निखिल की मौत हो गई थी। वहीं देर रात सूरज को परिजन एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे, रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया सूरज कक्षा 12वीं में पढ़ता था और दो भाइयों में बड़ा था। पिता अजय सैल्समैन का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते है। मौत से परिजन बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबागंज के पास घायल पड़े मिले

रूपईडीहा थाना के बरगदहा चिलविला गांव निवासी अंगनु (45) की शनिवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई गोविंद ने बताया वे शुक्रवार की रात किसी काम से साइकिल लेकर बाबागंज गए थे। देर रात रास्ते में बाबागंज के पास घायल अवस्था में पड़े मिले, तो उन्हें लेकर अस्पताल आए, जहां मौत हो गई। दो बेटा व दो बेटियां हैं, मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मौत से परिजन बदहवास है।


वहीं, रानीपुर थाना के सर्वा गांव निवासी रामचंदर (65) की शनिवार की सुबह घर पर मौत हो गई। मृतक के बेटे रामगोपाल ने बताया बीते 18 दिसंबर को वे साइकिल से बहराइच नगर कोतवाली के ब्रह्मणीपुरा स्थित सिद्धनाथ मंदिर से घर आ रहे थे। रास्ते में सुखनदिया गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। तभी से उनका उपचार चल रहा था। मौत से पत्नी राजकुमारी समेत अन्य परिजनों में कोहराम है।

बाइकों की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल

बहराइच में रिसिया थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक से अपने घर जा रहे मुकाम गांव निवासी पत्रकार दिलशाद अहमद (32) को टक्कर मार दी। हादसे में दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

हेलमेट लगाए होने से जान बच गई

पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हेलमेट लगाए होने से पत्रकार की जान बच गई। रिसिया थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया था, तलाश की जा रही है। वहीं एक दूसरे बाइक सवार ने साइकिल से सड़क किनारे खड़े रिसिया निवासी दीपक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed