{"_id":"6499cfb7084a6b8a0505e638","slug":"three-people-got-scorched-by-touching-the-bars-in-the-high-tension-line-bahraich-news-c-13-1-307646-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से तीन लोग झुलसे
Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। मकान निर्माण के दौरान एचटी लाइन से एक सरिया छू गई जिससे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को महसी सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सबको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हरदी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा गांव निवासी केशवराम यादव अपना मकान बनवा रहे हैँ। सोमवार को सुबह निर्माणकार्य के दौरान मकान से ऊपर गुजरी हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। इससे केशवराम, भाई कंधई, मिस्त्री गंगाराम लोधी पुत्र दुंदी, रामनरेश आर्या पुत्र बैठू करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। गांव के प्रधान अनूप सिंह ने महसी पॉवर हाउस को सूचना देकर बिजली कटवाई।
एंबुलेंस के जरिए परिवारीजन सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सरिया बहुत लंबी थी इसलिए हाईटेंशन लाइन में छू गई और हादसा पेश आया।