फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three people died due to drunk liquor

कच्ची शराब से जीजा-साले व बुआ की मौत

Wed, 15 Mar 2017 10:00 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 15 Mar 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three people died due to drunk liquor
औराही जगीर गांव में एक ग्रामीण के घर होली मिलने उसका साला और बुआ आए थे। मंगलवार रात होली का जश्न मनाते हुए तीनों ने छक कर कच्ची शराब पी ली। रात एक बजे तबियत बिगड़ी तो घरेलू इलाज शुरू हुआ। लेकिन कुछ देर में एक-एक कर तीनों की मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सुबह मृतक महिला और युवक का शव उनके परिवारीजन लेकर चले गए। होली के मौके पर हरदी थाना अंतर्गत औराही जगीर निवासी बंशीलाल (61) पुत्र बच्चूलाल ने बौंडी थाना क्षेत्र के राजा रेहुआ निवासी साले कमल (35) पुत्र कृपराम व नंदवल बौंडी निवासी बुआ मैकेना (60) पत्नी अशर्फीलाल को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को बंशीलाल ने घाघरा के कछार में बनने वाली कच्ची शराब की दावत दोनों रिश्तेदारों को दी। आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक शाम छह बजे से ही बंशीलाल के घर में शराब की दावत शुरू हुई। रात 10 बजे तक सभी ने शराब पी। इस दौरान हंसी-ठिठोली की आवाजों से आस पड़ोस के लोगों को शराब की दावत का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाकर सभी सो गए, लेकिन रात एक बजे के आसपास बंशीलाल को पेट में जलन और उल्टी की शिकायत हुई। घर से कुछ दूरी पर सो रहे पिता बच्चूलाल को बंशी ने अपनी समस्या बतायी। लेकिन जब तक वह परिवार के सदस्यों को जगाते, तब तक बंशीलाल की तबियत बिगड़ गई। कुछ देर बाद कमल और मैकेना की भी यही हालत हुई।

एक घंटे के अंतराल में भोर तक तीनों ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। कमल और मैकेना के परिवारीजन को घटना की जानकारी हुई तो वे सुबह जगीर गांव पहुंच गए। परिवारीजन दोनों के शव लेकर घर लौट गए। 

बंशीलाल के अंतिम संस्कार की दोपहर में तैयारी चल रही थी। तभी शराब से मौत की सूचना पाकर हरदी थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। उस समय बंशीलाल के शव को श्मशान पर पहुंचाया जा चुका था।


उन्होंने अंतिम संस्कार रोकवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि ग्रामीणों से मौत की सूचना मिली है। लेकिन मौतें शराब से हुईं या कोई अन्य कारण है, अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed